Home » देश » #आजमगढ़ : ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, छह घायल; बाजार में मची अफरा-तफरी#

#आजमगढ़ : ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, छह घायल; बाजार में मची अफरा-तफरी#

Share This Article

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में रविवार की शाम ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों ओर से डंडे चलने से छह लोग घायल हो गए। मारपीट के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर बाजार में दुकान/ठेला लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद होता रहा है। रविवार शाम करीब पांच बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट में एक पक्ष से सीता सोनकर (50) पत्नी दिनेश, जय सोनकर (16) पुत्र दिनेश, राम सिंह (17) पुत्र दिनेश और कन्हैया (26) पुत्र दिनेश घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से दीपक (25) और भोनू (23), दोनों पुत्र रामवृक्ष, घायल बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद के समय मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों तथा घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This