
हर टोल प्लाजा पर मिलेगी एंबुलेंस, 112 इमरजेंसी नंबर से होंगी कनेक्ट; सरकार का पायलट प्रोजेक्ट तैयार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों पर एंबुलेंस सेवा को विस्तार देने जा रहा है। एनएचएआइ केयर के अधीन पहले से ही लगभग तीन हजार एंबुलेंस संचालित हैं। अब सड़क दुर्घटना के घायलों को तुरंत उपचार दिलाने की सेवा का विस्तार करते हुए केंद्र सरकार राज्यों को भी इससे जोड़ने जा रही है।








