Home » देश » #आजमगढ़ : सांप के काटने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम#

#आजमगढ़ : सांप के काटने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम#

Share This Article

कक्षा चार में पढ़ती थी होनहार कुसुमांजलि यादव; निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के हठौता गांव में सांप के काटने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बुधवार की सुबह हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची की असमय मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।
मृतका की पहचान हठौता गांव निवासी संजय यादव की पुत्री कुसुमांजलि यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार की सुबह कुसुमांजलि घर के बाहर स्थित एक पुराने कुएं की पटिया पर बैठकर रोजाना की तरह ब्रश कर रही थी। इसी दौरान उसे किसी सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए मऊ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि कुसुमांजलि दो बहनों और एक भाई में शामिल थी। वह एक निजी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। उसके पिता संजय यादव पत्रकार होने के साथ-साथ समाजसेवा से भी जुड़े हैं। पिता के मुताबिक, कुसुमांजलि पढ़ाई में बेहद होनहार थी और अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करती थी। उसकी प्रतिभा और व्यवहार से परिवार को काफी उम्मीदें थीं।
परिजनों ने बताया कि बच्ची प्रतिदिन सुबह उसी पुराने कुएं के पास बैठकर ब्रश करती थी। कुएं को ढका गया था, इसलिए किसी को अंदाजा नहीं था कि वहां सांप मौजूद हो सकता है। बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों ने कुएं की पटिया हटाकर देखा तो नीचे सांप बैठा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बच्ची को सांप ने ही काटा था।
कुसुमांजलि की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बच्ची से परिवार को भविष्य में बड़ी उम्मीदें थीं, उसकी अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। गांव में भी इस दुखद घटना को लेकर शोक व्याप्त है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This