Home » देश » #आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक हॉस्पिटल सील#

#आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक हॉस्पिटल सील#

Share This Article

तीन अन्य अस्पतालों को तीन दिन की मोहलत, मानक पूरे नहीं होने पर सीलिंग और एफआईआर की चेतावनी
आजमगढ़। जिले में झोलाछाप चिकित्सकों और मानकों के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ननकू राम वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठेकमा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनता हॉस्पिटल पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। वहीं, तीन अन्य अस्पतालों में अनियमितताएं मिलने पर संचालकों को तीन दिन के भीतर सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने का नोटिस दिया गया है। डिप्टी सीएमओ एवं निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के नोडल अधिकारी डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में टीम ने ठेकमा स्थित जनता हॉस्पिटल की जांच की। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल का वैध पंजीकरण नहीं मिला। मौके पर मौजूद चिकित्सक भी अपनी डिग्री और उसकी वैधता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी और मुख्य गेट को सील कर दिया गया।
जांच अभियान के दौरान जीवली स्थित आकाश चाइल्ड केयर अपंजीकृत पाया गया, जहां बच्चों का इलाज किया जा रहा था। इसी क्षेत्र के आरएम हेल्थ केयर में भी वैध पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। वहीं, ठेकमा स्थित रॉयल चिकित्सालय का पंजीकरण आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में होने के बावजूद वहां एलोपैथिक दवाएं मिलने और एलोपैथी पद्धति से उपचार किए जाने की जानकारी सामने आई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अस्पतालों को सील करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ननकू राम वर्मा ने कहा कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना पंजीकरण, वैध चिकित्सकीय योग्यता और निर्धारित मानकों के विपरीत इलाज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निजी अस्पताल संचालकों से सभी आवश्यक मानक और दस्तावेज पूरे रखने की अपील की।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This