Home » देश » #आजमगढ़ : पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का बंटवारा, सीओ को मिली नई जिम्मेदारियां#

#आजमगढ़ : पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का बंटवारा, सीओ को मिली नई जिम्मेदारियां#

Share This Article

ईश्वर लाल गुर्जर को सदर, आस्था जायसवाल को लालगंज की जिम्मेदारी

आजमगढ़। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र और पर्यवेक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया है। इसके तहत अधिकारियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के साथ विभिन्न शाखाओं और कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री ईश्वर लाल गुर्जर, सहायक पुलिस अधीक्षक को सदर क्षेत्र का दायित्व दिया गया है। उनके पर्यवेक्षण में मुबारकपुर, जहानागंज, गंभीरपुर और निजामाबाद थाना क्षेत्र रहेंगे। इसके साथ पुलिस लाइंस, चुनाव प्रकोष्ठ, एलआईयू, पासपोर्ट सेल तथा गैंगस्टर, धारा 14(1) और गैंग पंजीकरण से संबंधित कार्यों का पर्यवेक्षण भी रहेगा। पुलिस उपाधीक्षक आस्था जायसवाल को लालगंज क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पर्यवेक्षण में देवगांव, बरदह, मेहनगर, मेहनाजपुर और तरवां थाना क्षेत्र रहेंगे। महिला संबंधी अपराधों के निस्तारण, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, वूमेन पावर लाइन, परिवार परामर्श केंद्र तथा छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) योजना से जुड़े कार्य भी उनके जिम्मे रहेंगे। पुलिस उपाधीक्षक भूपेश कुमार पांडेय को फूलपुर क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। उनके पर्यवेक्षण में फूलपुर, सरायमीर, दीदारगंज और पवई थाना क्षेत्र रहेंगे। भूमि विवादों की समीक्षा एवं त्वरित निस्तारण तथा एंटी भू-माफिया कार्रवाई की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक किरनपाल सिंह और अजय प्रताप सिंह को भी विभागीय स्तर पर विभिन्न कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। यातायात, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पत्र व्यवहार, भवन एवं कल्याण संबंधी कार्य, हेल्थ कार्ड, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, लोक शिकायत, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, शिकायत प्रकोष्ठ, सिटिजन चार्टर और कम्युनिटी पुलिसिंग जैसे कार्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा शहीद पुलिस कर्मियों के पात्र आश्रितों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण एवं भर्ती, समाधान-तहसील दिवस और आंतरिक जांच प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य भी अधिकारियों के बीच बांटे गए हैं।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This