Home » देश » #आजमगढ़ : सर्राफा कारोबारी का कमरे में मिला शव, आत्महत्या की आशंका#

#आजमगढ़ : सर्राफा कारोबारी का कमरे में मिला शव, आत्महत्या की आशंका#

Share This Article

रात में सामान्य तरीके से सोने गया था रवि, सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को हुई अनहोनी की आशंका
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के सीताराम मोहल्ले में सोमवार सुबह 32 वर्षीय सर्राफा कारोबारी रवि वर्मा का शव घर के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार रवि ने आत्महत्या की है, हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। रविवार रात खाना खाने के बाद रवि अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे उसके भाई आनंद वर्मा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं खुला। बाद में दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो रवि का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक स्थिति और कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। परिजनों के मुताबिक रवि चार भाइयों में सबसे छोटा था और अनवरगंज के पास सराफा की दुकान चलाता था। परिवार का कहना है कि उसे किसी तरह की आर्थिक या पारिवारिक परेशानी नहीं थी। सभी भाई अलग-अलग रहते थे और रवि भी अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया कि शनिवार को रवि अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अतरौलिया क्षेत्र के मड़िया स्थित ससुराल गया था। रविवार को वह पत्नी और बच्चे को ससुराल में छोड़कर अकेले घर लौट आया था। उस समय उसका व्यवहार सामान्य बताया गया। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले ही परिवार की ओर से करीब 14 लाख रुपये कीमत की जमीन रवि को उपहार में दी गई थी। ऐसे में आर्थिक परेशानी की बात से भी परिवार के लोग अनजान हैं। घटना ने परिजनों को भी हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This