Home » देश » #बीजेपी विधायक की फॉर्च्यूनर पोल से टकराई, विधायक समेत दो घायल#

#बीजेपी विधायक की फॉर्च्यूनर पोल से टकराई, विधायक समेत दो घायल#

Share This Article

टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई कार, निजी अस्पताल में दोनों का चल रहा इलाज

बुलंदशहर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास लखनऊ से लौट रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। हादसे में विधायक समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार से विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी लखनऊ से लौट रहे थे। पोटा कबूलपुर गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार तेज गति में सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की। हादसे में घायल विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी और उनके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This