Home » देश » #रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन के बैनामे को लेकर हंगामा, दो पक्षों में गुत्थम-गुत्था, जमीन पर गिरा कर लातों से पिटाई, वीडियो वायरल, विक्रेता के पुत्र ने जताई आपत्ति, मारपीट का लगाया आरोप; पिता के गायब होने पर अपहरण की आशंका जताई#

#रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन के बैनामे को लेकर हंगामा, दो पक्षों में गुत्थम-गुत्था, जमीन पर गिरा कर लातों से पिटाई, वीडियो वायरल, विक्रेता के पुत्र ने जताई आपत्ति, मारपीट का लगाया आरोप; पिता के गायब होने पर अपहरण की आशंका जताई#

Share This Article

आजमगढ़। सिधारी हाइडिल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में शुक्रवार को जमीन के बैनामे को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विक्रेता के पुत्र ने जमीन की रजिस्ट्री पर आपत्ति जताई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गुत्थम-गुत्था हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान लात-घूंसों से मारपीट भी की गई। सूचना मिलने पर सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी बजरंगी गोंड का आरोप है कि गांव के ही अशोक यादव और संतोष यादव उसके पिता उत्तम गोंड को अपने प्रभाव में लेकर करीब 19 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का प्रयास कर रहे थे। बजरंगी के अनुसार, जैसे ही उसे जमीन के बैनामे की जानकारी हुई, वह तत्काल सिधारी हाइडिल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा और जमीन लिखे जाने का विरोध करने लगा।
बजरंगी का आरोप है कि उसके विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। देखते ही देखते रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में हंगामा होने लगा। विवाद की सूचना मिलने पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई।
बजरंगी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता उत्तम गोंड का फिलहाल कहीं पता नहीं चल रहा है। उसने आशंका जताई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पिता को कहीं छिपा दिया है। इसी आधार पर उसने पिता के अपहरण की आशंका भी जताई है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।
बजरंगी का कहना है कि उसके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर उनकी 19 बिस्वा जमीन है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इसी जमीन पर परिवार की उम्मीद टिकी है। उसका आरोप है कि दबंग लोग उसके पिता को अपने प्रभाव में लेकर जमीन का बैनामा कराना चाहते हैं। उसने कहा कि परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं और यदि पूरी जमीन बिक गई तो उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा।
मामले को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय में हुए हंगामे और मारपीट के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जमीन के बैनामे, मारपीट और बजरंगी के पिता के लापता होने से जुड़े आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#बंद घरों की रेकी, ताला तोड़कर सफाया… चार शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा, चार जिलों में नहीं बल्कि आजमगढ़ के चार थाना क्षेत्रों की चोरी का पर्दाफाश; 5.50 लाख के जेवर, नकदी और असलहा बरामद#

Read More »

#वर्दी पहनकर बना डिप्टी एसपी, वीडियो कॉल पर दिखाता था रौब; शराब ठेका दिलाने के नाम पर 90 हजार ऐंठे, दो फर्जी पुलिस आईडी, कूटरचित ठेका आवंटन पत्र और डिप्टी एसपी की वर्दी बरामद, पांचवीं पास निकला शातिर ठग#

Read More »

#चेन लूटकर भागे बदमाशों ने दुकानदार और ग्रामीणों पर झोंकी थीं गोलियां, फिर भी नहीं बच सके, ज्वैलर्स की दुकान से 1.10 लाख की सोने की चेन लेकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा था, चार पिस्टल-तमंचे और कारतूस और अन्य औजार बरामद, 8 अन्य की तलाश#

Read More »

#चार दोस्तों के साथ पोखरी में नहाने गया था 13 वर्षीय अंश, गहरे पानी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This