Breaking News | आज़मगढ़ | उत्तरप्रदेश | देश
#आजमगढ़ में दो अपंजीकृत अस्पताल सील, तीन को नोटिस; स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप#
आजमगढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि तीन अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई बिलरियागंज और बिंद्रा बाजार क्षेत्र में की गई।…
