Home » देश » #चार दोस्तों के साथ पोखरी में नहाने गया था 13 वर्षीय अंश, गहरे पानी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा#

#चार दोस्तों के साथ पोखरी में नहाने गया था 13 वर्षीय अंश, गहरे पानी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा#

Share This Article

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में गुरुवार की शाम दोस्तों के साथ पोखरी में नहाने गए 13 वर्षीय छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर छात्र को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ कस्बे के गुरु गोविंद नगर निवासी कृपा शंकर यादव का 13 वर्षीय पुत्र अंश यादव जीयनपुर स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अंश अपने चार दोस्तों के साथ अजमतगढ़ कस्बे में स्थित गोगा साव-भीखी साव पोखरी में नहाने गया था।
नहाते समय अंश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों और आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण पोखरी पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अंश को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अजमतगढ़ चौकी प्रभारी विनय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता कृपा शंकर यादव परिवार के भरण-पोषण के लिए विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां किरण यादव और बहन उन्नति यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। अंश की मौत की खबर से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और परिचितों को इस हादसे पर विश्वास नहीं हो रहा है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#बंद घरों की रेकी, ताला तोड़कर सफाया… चार शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा, चार जिलों में नहीं बल्कि आजमगढ़ के चार थाना क्षेत्रों की चोरी का पर्दाफाश; 5.50 लाख के जेवर, नकदी और असलहा बरामद#

Read More »

#वर्दी पहनकर बना डिप्टी एसपी, वीडियो कॉल पर दिखाता था रौब; शराब ठेका दिलाने के नाम पर 90 हजार ऐंठे, दो फर्जी पुलिस आईडी, कूटरचित ठेका आवंटन पत्र और डिप्टी एसपी की वर्दी बरामद, पांचवीं पास निकला शातिर ठग#

Read More »

#चेन लूटकर भागे बदमाशों ने दुकानदार और ग्रामीणों पर झोंकी थीं गोलियां, फिर भी नहीं बच सके, ज्वैलर्स की दुकान से 1.10 लाख की सोने की चेन लेकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा था, चार पिस्टल-तमंचे और कारतूस और अन्य औजार बरामद, 8 अन्य की तलाश#

Read More »

#दो ट्रॉली बैग में भरकर ला रहे थे 23 किलो गांजा, बिलरियागंज पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा, बिहार और गाजीपुर के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी, करीब पांच लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद; गांजा पहुंचाने के बदले लेते थे रुपये#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This