Home » देश » #आजमगढ़: रानी की सराय पुलिस की कार्रवाई, 18 मुकदमों वाला नसीम उर्फ लम्बू गिरफ्तार#

#आजमगढ़: रानी की सराय पुलिस की कार्रवाई, 18 मुकदमों वाला नसीम उर्फ लम्बू गिरफ्तार#

Share This Article

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानी की सराय पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कोटिला हाईवे कट के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान नसीम उर्फ लम्बू पुत्र दिलशेर, निवासी कोटिला, थाना रानी की सराय, उम्र करीब 41 वर्ष के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने उसे 25 सितंबर 2026 को करीब 1:30 बजे हिरासत में लिया।

मामले में थाना रानी की सराय में मु0अ0सं0 262/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।

आरोपी का आपराधिक

पुलिस के अनुसार नसीम उर्फ लम्बू के खिलाफ चोरी, गोवध, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 18 अभियोग दर्ज हैं।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This