आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 25 सितंबर को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अजय प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही स्पष्ट किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाया जाए।














