Home » देश » #सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, एसजीपीजीआई में ली अंतिम सांस#

#सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, एसजीपीजीआई में ली अंतिम सांस#

Share This Article

बांसडीह से कई बार रहे विधायक, 2017 से 2022 तक संभाली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार रात संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह कई दिनों से संस्थान के पोस्टऑपरेटिव आईसीयू में भर्ती थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने रामगोविंद चौधरी के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चौधरी का संस्थान में उपचार चल रहा था। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबियों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में समर्थक और परिचित भी एसजीपीजीआई पहुंचे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। रामगोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे। वर्ष 2017 से 2022 तक उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली। समाजवादी पार्टी की सरकारों में वह मंत्री भी रहे। पार्टी संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और वह सपा के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान रामगोविंद चौधरी पूर्वांचल की राजनीति में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This