Home » देश » #आजमगढ़ : पोल्ट्री फार्म की खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार से मारपीट का आरोप#

#आजमगढ़ : पोल्ट्री फार्म की खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार से मारपीट का आरोप#

Share This Article

जातिसूचक गाली-गलौज, धमकी और मोबाइल छीनने का प्रयास करने का आरोप
आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपालटू गांव में 28 सितंबर 2026 को पोल्ट्री फार्म की जांच करने पहुंची लालगंज स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ खबर कवरेज करने गए पत्रकार से कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पत्रकार घनश्याम कुमार ने एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार की शिकायत के अनुसार, वह मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई की खबर कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान सचिन यादव पुत्र सुभाष यादव ने कथित रूप से उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार का आरोप है कि उन्होंने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाने का प्रयास किया तो सचिन यादव ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की तथा मोबाइल छीनने और वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मोबाइल बंद हो जाने के बाद भी उनके साथ थप्पड़ मारकर मारपीट की गई। घटना के बाद पत्रकार ने गंभीरपुर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। पत्रकार घनश्याम कुमार का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को फोन के माध्यम से भी दी है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This