Home » देश » #आजमगढ़ : दोहा कतर से घर पहुंचा प्रवासी का शव, मचा कोहराम#

#आजमगढ़ : दोहा कतर से घर पहुंचा प्रवासी का शव, मचा कोहराम#

Share This Article

20 दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत, इलाज के दौरान 24 सितंबर को हुई मौत; 22 वर्षों से दोहा में कर रहे थे नौकरी

आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार कस्बा स्थित रसूलपुर जयद्रथ यति निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (52) का शव बुधवार शाम करीब सात बजे उनके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलपुर जयद्रथ निवासी वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय किशन यादव पिछले करीब 22 वर्षों से रोजी-रोटी के लिए दोहा, कतर में रहकर एक फाइबर कंपनी में कार्यरत थे। करीब 20 दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। कंपनी की ओर से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। वीरेंद्र की तबीयत खराब होने की सूचना कंपनी की ओर से उनके परिवार को दी गई। सूचना मिलने के बाद उनके छोटे भाई प्रमोद कुमार यादव उर्फ सिंधु 20 सितंबर को दोहा, कतर पहुंचे। इलाज के दौरान 24 सितंबर को वीरेंद्र कुमार यादव की मौत हो गई। इसके बाद उनके भाई प्रमोद कुमार यादव शव लेकर बुधवार शाम करीब सात बजे घर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि वीरेंद्र कुमार यादव पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मौत की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This