Home » देश » #जीवित बंधन व्रत को लेकर नगर में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़#

#जीवित बंधन व्रत को लेकर नगर में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़#

Share This Article

देवरिया।स्थानीय बरहजनगर में जीवित बंधन व्रत
(जीयुतियां व्रत) को लेकर बरहज नगर में महिलाओं की भीड़ उम्र पड़ी नगर में जगह-जगह दुकानदार अपनी दुकान को सजाकर जीवित बंधन व्रत में लगने वाले पूजा से संबंधित सामानों की बिक्री कर रहे थे इस व्रत को लेकर खाड चूड़ा उर्द मड़ुवा का आटा ऊंचे दामों पर मिल रहे थे वहीं किसानों द्वारा उगाई गई सरपुतिया 80 से ₹100रुपये किलो बिक रहा है
फल की दुकानों पर भी भीड़ लगी हुई थी।
महिलाओं का मानना है कि इस व्रत को करने से पहले सरपुतिया की सब्जी खाई जाती है
जीव तो बंधन व्रत पुत्रों के लिए माताएं रहती हैं जो सूर्योदय से लेकर अगले सूर्योदय के बाद भी माताएं कर करती हैं और भगवान से अपने पुत्रों के लिए लंबी आयु स्वस्थ रहने की मंगल कामना करती है जीवन बंधन महाराज के प्रति आस्था और विश्वास का पर्व है व्रत के अगले दिन माताए पारण करती हैं।
जीउत बंधन व्रत के लिए बरहज नगर में ग्रामीण अंचलों की माता बहनों की काफी भीड़ देखी गई जहां एक तरफ दुकानों पर माताएं पूजन का सामान ले रही थी वही सोने की जिउतियां बनवाने और नया खरीदने के लिए स्वर्णकारों की दुकान पर भी भीड़ देखी गई यह व्रत कल सूर्योदय के साथ प्रारंभ होगा और अगले सूर्योदय तक चलेगा माताएं बिना अन्न जल के 24 घंटे इस व्रत का पालन करेगी और बेटो के लिए मंगल कामना करेंगी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This