Home » देश » #एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस#

#एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस#

Share This Article

देवरिया।पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु की सूचना पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। जिलाधिकारी ने परिजनों को  हरसंभव सहयोग किए जाने का आश्वासन भी दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रुद्रपुर अंतर्गत ग्राम गहिला दुधैला,  निवासी सत्यवान सिंह पुत्र जयसिंह सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 01 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ कमांड अस्पताल में हुई थी। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास ग्राम गहिला दुधैला लाया जा रहा था।
इसी दौरान 04 अक्टूबर 2026 की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जनपद सुल्तानपुर के थाना हलियापुर क्षेत्र अंतर्गत जरई कला गांव के समीप पार्थिव शरीर को लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक जशपाल पुत्र सुरेंद्र पाल (लगभग 45 वर्ष), मृतक के भाई रामसमुझ पुत्र जयसिंह (लगभग 55 वर्ष), मृतक के पुत्र गौरव सिंह (लगभग 18 वर्ष) निवासी ग्राम गहिला दुधैला तथा राजन चौधरी पुत्र रामप्रीत चौधरी (लगभग 32 वर्ष) निवासी भरटोला वार्ड, रुद्रपुर (वार्ड सदस्य) की मृत्यु हो गई।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This