Home » देश » #10 वर्षीय माही का सुराग नहीं चला पता स्टीमर नाव से जंगली जालपा दुर्गा मंदिर तक चला सर्च अभियान#

#10 वर्षीय माही का सुराग नहीं चला पता स्टीमर नाव से जंगली जालपा दुर्गा मंदिर तक चला सर्च अभियान#

Share This Article

देवरिया।जितिया पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं। जब डुमरी गांव की 10 वर्षीय माही शनिवार शाम नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबकर लापता हो गई। हादसे को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं मिल सका है। नदी किनारे परिजनों की निगाहें टिकी हैं और बच्ची की तलाश लगातार जारी है। माही की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने स्टीमर नाव के जरिए नदी में व्यापक सर्च अभियान चलाया। टीम डुमरी से नदी के रास्ते बिरसिंहपुर, नूरीगंज, केवड़ा होते हुए जंगली जालपा दुर्गा मंदिर तक पहुंची और इसके आगे पुल के पास तक लगातार तलाश की। एनडीआरएफ की टीम स्टीमर नाव से नदी की धारा के बीच संभावित स्थानों को खंगाला। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी माही का कोई पता नहीं चल सका। वहीं भटनी थाना प्रभारी पंकज गुप्ता भी हमराहियों के साथ घंटों से मौके पर मौजूद रहकर तलाश अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर कई उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल भी तैनात रहे। पुलिसकर्मी नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ खोज अभियान में भी सहयोग करते रहे। राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे एवं एनडीआरएफ टीम प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल अमरजीत यादव, अभय कुमार, अंकित रौनियार, बृजभूषण गुप्ता, प्रशांत तिवारी और इंद्रजीत कुमार ने लगातार नदी में खोजबीन की।  माही की माता नेहा राय का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे डुमरी गांव में चिंता और मातम का माहौल है। खबर लिखे जाने तक स्टीमर नाव और स्थानीय स्तर पर तलाश जारी थी।लेकिन मासूम का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This