Home » देश » #पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत से मचा कोहराम#

#पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत से मचा कोहराम#

Share This Article

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पेड़रा गंगापुर गांव में मंगलवार तड़के पंखे का प्लग बिजली के स्विच में लगाते  समय करंट की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे अपने कमरे में था। इसी दौरान वह पंखे का प्लग बिजली के स्विच में लगाने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और झटका लगने से जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की मां कलावती देवी पत्नी दूधनाथ शर्मा ने सरायमीर थाने में घटना की

शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This