Home » देश » #खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, नौ नामजद समेत कई पर मुकदमा#

#खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, नौ नामजद समेत कई पर मुकदमा#

Share This Article

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के अइनिया गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हुए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अइनिया गांव निवासी श्रीचंद्र मौर्य ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोजरापुर निवासी अविनाश यादव के उकसाने पर उनकी भूमिधरी की जमीन में जबरन खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य रोकने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।

तहरीर के मुताबिक, इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोप है कि कमलेश द्वारा ईंट से किए गए हमले में शांति गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने श्रीचंद्र मौर्य की तहरीर के आधार पर अविनाश यादव निवासी मोजरापुर, सिधवा पत्नी इनरु, कंचन पत्नी बृजेश, कमलेश पुत्र सुभाष, आशीष पुत्र सुभाष, सतीश पुत्र सूबेदार, राकेश पुत्र स्व. हरदेव, रमेश पुत्र स्व. हरदेव और गणेश पुत्र पुल्लू निवासीगण अइनिया समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 131, 125 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति को सौंपी गई है।

नक्शे देखें

सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

वहीं, नामजद आरोपी अविनाश यादव ने आरोपों से अलग अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह अइनिया गांव के निवासी नहीं हैं। उनका कहना है कि रास्ते को लेकर परेशान लोगों की बात सुनने के लिए वह मौके पर गए थे। उनके मुताबिक दोनों पक्षों के बीच केवल कहासुनी और मामूली धक्का-मुक्की हुई थी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This