Home » देश » #Azamgarh news :मिशन शक्ति के तहत 26 थानों में 114 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 4,060 महिला-पुरुषों/छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक#

#Azamgarh news :मिशन शक्ति के तहत 26 थानों में 114 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 4,060 महिला-पुरुषों/छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक#

Share This Article

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत की गई कार्यवाही का विवरण- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री पंकज श्रीवास्तव तथा पर्यवेक्षण अधिकारी क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त 26 थानों में नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

जागरूकता कार्यक्रमों में महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 1076, 181, 112, 102 एवं 108 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 (POSH Act) के संबंध में भी जागरूक किया गया।

दिनांक 19.10.2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्यवाहियां-

1. जनपद के कुल 26 थानों में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नक्शे देखें

2. कुल 98 ग्राम पंचायतों/वार्डों में 114 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

3. कार्यक्रमों के माध्यम से 2,435 महिलाएं/बालिकाएं एवं 1,625 पुरुषों/छात्रों सहित कुल 4,060 लोगों को जागरूक किया गया।

4. जागरूकता सामग्री के रूप में 1,678 प्रिंटेड सामग्री एवं 25 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी वितरित की गईं।

5. सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वाले 88 वाहनों का चालान किया गया।

6. एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 84 स्थानों पर 1,205 व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा 702 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।

7. एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 01 अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया।

8. कुल 362 निजी टैक्सी/वाहनों की चेकिंग कर उनका सत्यापन किया गया।

आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई का क्रम निरंतर जारी है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This