
#रामलीला मेला कमेटी के विवाद में खूनी संघर्ष, तीन लोगों की मौत, दो पक्षों के बीच विवाद के बाद रायफल से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ; मुख्य आरोपी सहित तीन हिरासत में#
पीलीभीत। जिले के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी को लेकर चल रहा विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। रात करीब 9:30 बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो