
#दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा#
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात 51 वर्षीय उपनिरीक्षक (दरोगा) राजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव आदर्शनगर कॉलोनी स्थित किराये के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में हृदयाघात से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट