Home » देश » #अब पेट्रोल पंप पर तेल नहीं भरवा पायेंगे ये मोटर साइकिल चालक मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने जारी किये सख्त निर्देश#

#अब पेट्रोल पंप पर तेल नहीं भरवा पायेंगे ये मोटर साइकिल चालक मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने जारी किये सख्त निर्देश#

Share This Article

आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक और डीआईजी सुनील कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों ने तीनों जनपदों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रभावित लोगों को नि:शुल्क राशन किट उपलब्ध कराने और राहत-बचाव कार्यों की प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए। लगातार बारिश के मद्देनजर जलस्तर पर विशेष नजर रखने को कहा गया। आगामी गांधी जयंती, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ समेत अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाने, तहसील और जिला स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें कराने के निर्देश दिए गए। बैठकों में सामने आने वाली जनसमस्याओं का तत्काल समाधान कराने को कहा गया। मंडलायुक्त ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण, महिला अपराध व अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी कार्रवाई तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधार कराने तथा पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया। बिना परमिट वाहनों के संचालन पर रोक और स्कूली बसों की फिटनेस जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, मऊ के आनंद वर्धन, बलिया के ज्ञानेन्द्र सिंह सहित तीनों जनपदों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This