Home » देश » #आजमगढ़ : करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत#

#आजमगढ़ : करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विजय प्रताप यादव पुत्र जगमोहन यादव की हरियाणा में करंट लगने से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस से शव गांव स्थित घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, विजय प्रताप यादव हरियाणा के बहादुरगढ़ सेक्टर-17 स्थित एशियन फुटवियर कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि गुरुवार रात करीब 12:30 बजे कंपनी में काम करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। साथियों ने उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार सुबह एंबुलेंस से शव बड़ागांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विजय परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे। उनके पिता जगमोहन यादव की तबीयत भी खराब रहती है। परिवार में विजय की पत्नी के अलावा पांच वर्ष का बेटा और एक छोटी बेटी है। कम उम्र में परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत से पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, विजय परिवार के भरण-पोषण के लिए हरियाणा में रहकर मेहनत करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। रविवार को दत्तात्रेय धाम स्थित तमसा-कुंवर नदी के संगम तट पर गमगीन माहौल में विजय प्रताप यादव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें नम रहीं।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This