Home » देश » #आजमगढ़ : निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुसी बस, 13 घायल#

#आजमगढ़ : निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुसी बस, 13 घायल#

Share This Article

छ: घायलों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर; बरडीहा मोड़ पर हादसे से मची अफरा-तफरी

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में एक बस जा घुसी। हादसे के समय बस में कुल 21 लोग सवार थे, जिनमें 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This