Home » देश » #आजमगढ़ को मिला नया सीडीओ, आईएएस कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण की हुई तैनाती, सात आईएएस अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश#

#आजमगढ़ को मिला नया सीडीओ, आईएएस कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण की हुई तैनाती, सात आईएएस अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश#

Share This Article

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत आईएएस कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती से जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी।
शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार, धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। आईएएस राकेश कुमार पटेल को विशेष सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईएएस राजेश कुमार को विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग में तैनात किया गया है।
इसी क्रम में आईएएस प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त, आगरा मंडल बनाया गया है। आईएएस देवदत्त सिंह कुशवाहा को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है, जबकि आईएएस अमित कुमार को आगरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत आजमगढ़ को नया सीडीओ मिलने से जिले के विकास कार्यों पर विशेष नजर रहेगी। अब देखना होगा कि नए मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच और विभिन्न विकास परियोजनाओं को किस तरह गति मिलती है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This