Home » देश » #आजमगढ़ : खाटू श्याम मंदिर की छत ढलाई के दौरान शटरिंग गिरी, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर#

#आजमगढ़ : खाटू श्याम मंदिर की छत ढलाई के दौरान शटरिंग गिरी, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर#

Share This Article

मलबे में दबे तीन मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया; मंडलीय अस्पताल में तीन घंटे स्ट्रेचर पर पड़ा रहा शव
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास देवखरी गांव में सोमवार दोपहर निमार्णाधीन खाटू श्याम मंदिर की छत की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग अचानक भरभराकर गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, देवखरी गांव में पिछले दो वर्षों से खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को मंदिर की छत की ढलाई कराई जा रही थी। दोपहर में शटरिंग का काम कर रहे तीन मजदूर नीचे मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ पूरी शटरिंग बैठ गई। शटरिंग के साथ सरिया और छत का ताजा मलबा भी नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर तीनों मजदूर दब गए। हादसे में घायल मजदूरों की पहचान जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव निवासी 32 वर्षीय राजाराम, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय कमलेश चौहान और 32 वर्षीय अरुण चौहान के रूप में हुई। तीनों मजदूर क्षेत्र के आबाड़ी गांव निवासी एक ठेकेदार के साथ रहकर शटरिंग का काम करते थे। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमलेश और अरुण की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। कमलेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर कंधरापुर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए करीब चार घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। इस हादसे के बाद मंडलीय अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को लेकर एंबुलेंस दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल पहुंची थी। चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन घायलों को लेकर निजी अस्पताल चले गए, लेकिन मृतक का शव करीब तीन घंटे तक इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा। कंधरापुर थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#