Home » देश » #आजमगढ़ : नशे के सौदागरों और अवैध हथियार कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा, आजमगढ़ पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन त्रिशूल’#

#आजमगढ़ : नशे के सौदागरों और अवैध हथियार कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा, आजमगढ़ पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन त्रिशूल’#

Share This Article

सामुदायिक आसूचना तंत्र से आमजन भी बनेंगे पुलिस की आंख-कान, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय; व्हाट्सएप और कॉल के लिए जारी हुआ विशेष नंबर

आजमगढ़। जनपद में नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने नई पहल शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिशूल – सामुदायिक आसूचना तंत्र’ की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन की सहभागिता से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करना है। इसके लिए पुलिस ने विशेष मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है।
पुलिस के अनुसार, इस अभियान के तहत आम नागरिक ड्रग पैडलर, नशीले पदार्थों की बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध भंडारण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दे सकेंगे। इसके अलावा अवैध असलहों के निर्माण, बिक्री और तस्करी तथा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार की सूचना भी साझा की जा सकती है।
अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए पुलिस ने मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 91518 28820 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश, फोटो, वीडियो या लोकेशन भेजकर पुलिस को जानकारी दे सकता है। प्राप्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम के माध्यम से जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत पहचान संबंधी विवरण पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों को बिना किसी भय के अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जनपद को नशे और अवैध हथियारों के अपराध से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। पुलिस का मानना है कि जनता के सहयोग से अपराधियों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने और ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#