Home » देश » #आजमगढ़ : फेसबुक पर आपत्तिजनक संदेश भेजने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज#

#आजमगढ़ : फेसबुक पर आपत्तिजनक संदेश भेजने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में फेसबुक के माध्यम से एक महिला के अकाउंट पर कथित तौर पर आपत्तिजनक, अश्लील एवं सेक्सुअल मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आरोपी युवक की पहचान सौरभ राय पुत्र रामप्रकाश राय, निवासी इसरापार, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की क्षेत्र के एक बड़े राजनीतिक दल के कई बड़े नेताओं के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहे हैं।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रानी की सराय थाना क्षेत्र निवासी ने बताया कि उनकी पत्नी फेसबुक चलाती हैं। आरोप है कि उनकी पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर आरोपी की ओर से आपत्तिजनक, अश्लील एवं सेक्सुअल मैसेज भेजे गए। तहरीर में संबंधित फेसबुक प्रोफाइल/लिंक का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इस संबंध में पहले NCRP पोर्टल और साइबर थाना में भी शिकायत की गई थी। इसके बाद प्रार्थी ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 67a के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। वहीं, जीयनपुर कोतवाल से बातचीत में उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी सौरभ राय को हिरासत में लेकर उसका शांति भंग के आरोप में चालान किया गया है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This