Home » देश » #आजमगढ़ : महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, राम दरबार की सजीव झांकी ने मोहा मन#

#आजमगढ़ : महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, राम दरबार की सजीव झांकी ने मोहा मन#

Share This Article

विकसित भारत 2047’ थीम पर सजी रंगोलियों ने बिखेरी अनूठी छटा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां
आजमगढ़। तिवारीपुर, सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी, आकर्षक रंगोलियों और बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जगमगा उठा। कार्यक्रम में राम दरबार की सजीव झांकी और ‘विकसित भारत 2047’ की थीम पर तैयार रंगोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता तथा भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की भव्य आरती के साथ हुआ। आरती विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा, एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य एवं कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने संयुक्त रूप से की।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राम दरबार की मनमोहक एवं सजीव झांकी प्रस्तुत की। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघ्न तथा भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी के स्वरूपों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सभी ने बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुति की सराहना की।
दीपावली उत्सव के दौरान कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों ने आकर्षक कैंडिल सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने मिट्टी के दीयों को विभिन्न रंगों और कलात्मक डिजाइनों से सजाया। दूसरी ओर कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं ने ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को बेहद खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। छात्राओं की कलात्मक रचनाओं ने सभी को आकर्षित किया और उपस्थित लोगों ने अपने कैमरों में इन खूबसूरत डिजाइनों को कैद किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने ‘आओ राम जी’ गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं एक छात्रा ने दीपावली के महत्व पर पारंपरिक भाषण प्रस्तुत करते हुए भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि आज पूरा विद्यालय दीपों की रोशनी, रंगोलियों और उल्लास से जगमगा रहा है। दीपावली केवल दीपों और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि एक शिक्षण संस्थान के रूप में हमारा दायित्व है कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कारों और परंपराओं से भी जोड़ें। दीपावली हमें सिखाती है कि ज्ञान का प्रकाश हमारे जीवन से अज्ञान और अंधकार को दूर कर सकता है। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने, कम से कम पटाखों का प्रयोग करने, मिट्टी के दीये जलाने तथा जरूरतमंद लोगों की खुशियों का भी ध्यान रखने की अपील की। अंत में उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, अजय यादव, राहुल तिवारी, किशन यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। मंच का संचालन अजय यादव ने किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, उत्साह और दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#