Home » देश » #आजमगढ़ में छात्रा आत्महत्या मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार#

#आजमगढ़ में छात्रा आत्महत्या मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार#

Share This Article

फीस और अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय छात्रा को अपमानित करने का आरोप, विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हुई थी मौत
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में फीस एवं अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को कथित रूप से अपमानित किए जाने और उसके बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान रिंकू कुमार (39) पुत्र केदार राम निवासी बैठौली, थाना सिधारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, माँ जगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, शाहगढ़ के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव एवं कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोप है कि फीस एवं अन्य बातों को लेकर दोनों द्वारा छात्रा को आए दिन अपमानित किया जाता था। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में 8 नवंबर 2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिधारी में मु0अ0सं0-448/26 के तहत धारा 107 बीएनएसएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ दौलतपुर तमसा नदी पुल के पास से आरोपी शिक्षक रिंकू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 8 नवंबर को शाम करीब 4:05 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल गौरव जायसवाल, अवधेश कुमार गुप्ता एवं शनि कुमार शामिल रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#