Home » देश » #आजमगढ़ : सेंट्रल पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव#

#आजमगढ़ : सेंट्रल पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव#

Share This Article

जाफरपुर, मुबारकपुर, फरिहा और मिरजंडी शाखाओं में रंगोली, दीया सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
रोशनी का यह त्योहार हमें अनुशासन, एकजुटता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है-नवाज अहमद खान, प्रबंधक
आजमगढ़। सेंट्रल पब्लिक स्कूल समूह की विभिन्न शाखाओं जाफरपुर, मुबारकपुर, फरिहा (आजमगढ़) तथा मिरजंडी (महाराष्ट्र) में गुरूवार, 5 नवंबर को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और सांस्कृतिक विविधता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों ने इको-फ्रेंडली और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, फूलों और दीपों की सहायता से आकर्षक रंगोली बनाई। वहीं मिट्टी के दीयों को सुंदर ढंग से सजाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। बच्चों की कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में दीपावली के महत्व और भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित लघु नाटिका एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के सामाजिक महत्व को दशार्या। विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने स्वच्छ एवं सुरक्षित दीपावली मनाने तथा मिट्टी के दीयों और स्थानीय उत्पादों के इस्तेमाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
विद्यालय की चेयरपर्सन तरन्नुम खान ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान, प्रेम और भाईचारे का प्रकाश फैलाता है। बच्चे ही हमारे समाज का भविष्य हैं और उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा के साथ उच्च नैतिक मूल्यों से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। प्रबंधक नवाज अहमद खान ने कहा कि रोशनी का यह त्योहार हमें अनुशासन, एकजुटता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। उन्हें खुशी है कि विद्यालय की सभी शाखाओं के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का प्रयास है कि बच्चे प्रत्येक त्योहार के वास्तविक अर्थ और महत्व को समझें। इस वर्ष विद्यार्थियों द्वारा दिया गया ग्रीन एवं सुरक्षित दिवाली का संदेश सराहनीय है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और सफलता की कामना की। कार्यक्रम का समापन दीपावली की शुभकामनाओं और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#