Home » देश » #आजमगढ़ : सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में रामलीला मंचन से राममय हुआ परिसर… सत्य की जीत का दिया संदेश!#

#आजमगढ़ : सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में रामलीला मंचन से राममय हुआ परिसर… सत्य की जीत का दिया संदेश!#

Share This Article

आजमगढ़, 16 अक्टूबर। शहर के एलवल स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में शुक्रवार को नवरात्र और विजयादशमी के उपलक्ष्य में भव्य रामलीला कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य विनय पांडेय, सीएओ साक्षी बिसेन, उपप्रधानाचार्य संजय कुमार पांडेय, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, आराधना राय और मोना सिंह ने मां शारदे एवं प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
रामजन्म से रावण वध तक का मंचन

विद्यार्थियों ने रामजन्म, गुरुकुल शिक्षा, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, राम विवाह, वनगमन, शूर्पणखा प्रसंग, सीता हरण, हनुमान मिलन, लंका दहन, रावण वध और अयोध्या वापसी सहित कई प्रसंगों का मंचन किया। आकर्षक वेशभूषा, मुकुट, साज-सज्जा, आधुनिक लाइट-साउंड सिस्टम और डिजिटल पृष्ठभूमि ने प्रस्तुतियों को प्रभावशाली बनाया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जोड़ते हैं। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विनय पांडेय ने सभी अतिथियों और आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामलीला का उद्देश्य मनोरंजन के साथ विद्यार्थियों में धैर्य, अनुशासन, आज्ञाकारिता और असत्य पर सत्य की जीत जैसे नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This