Home » देश » आज़मगढ़ : जानलेवा हमला करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

आज़मगढ़ : जानलेवा हमला करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

Share This Article

पुरानी रंजिश में टांगी और लाठी-डंडों से किया था हमला

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और टांगी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से वांछित चल रहे थे। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर करनपुर बाजार से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र बासफोर और उसकी पत्नी संगीता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बीते 11 नवंबर 2026 की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ एकराय होकर मन्नू कुमार और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों तथा टांगी से हमला कर दिया। हमले में वादी और उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 12 नवंबर को थाना जहानागंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी जहानागंज पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए करनपुर बाजार से जितेंद्र पुत्र लालजी बासफोर (37 वर्ष) और उसकी पत्नी संगीता (35 वर्ष), निवासी रानीपुर धरवारा, थाना जहानागंज को सुबह करीब 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में थाना सिधारी में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। वहीं, उसकी पत्नी संगीता का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है। इस गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह, कांस्टेबल अनुप कुमार और महिला कांस्टेबल नेहा सिंह की टीम ने की। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 236/26, धारा 115(2), 352, 351(3), 118(1), 109(1) एवं 3(5) बीएनएस, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This