Home » देश » #छोटी गंडक का बढ़ रहा जलस्तर, जानलेवा छलांग लगा रहे युवक, मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा#

#छोटी गंडक का बढ़ रहा जलस्तर, जानलेवा छलांग लगा रहे युवक, मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा#

Share This Article

देवरिया।जनपद के भाटपार रानी क्षेत्र के चनुकी स्थित छोटी गंडक नदी का जलस्तर इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में स्नान करने और मोबाइल से रील बनाने में जुटे हैं। शुक्रवार की सुबह चनुकी घाट पर कुछ युवक महिलाओं के लिए बनाए गए कपड़े बदलने वाले कमरे की छत से नदी में छलांग लगाकर स्नान करते दिखाई दिए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पानी का बहाव भी तेज हो गया है। ऐसे में ऊंचाई से नदी में छलांग लगाना बेहद जोखिम भरा है। लोगों ने युवकों को ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन वे अपनी मनमानी से बाज नहीं आए और नदी में छलांग लगाकर स्नान करते रहे।
पिछले हादसे में दो युवकों की हुई थी मौत
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ माह पूर्व कोठिलवा गांव के कुछ युवक इसी घाट पर झुंड बनाकर नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान हुए हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी नदी घाट पर युवाओं द्वारा लापरवाही बरतने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने और मनोरंजन के चक्कर में युवक नदी की गहराई और तेज बहाव को नजरअंदाज कर रहे हैं। बढ़ते जलस्तर के बीच इस तरह नदी में छलांग लगाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चनुकी घाट पर निगरानी बढ़ाने, खतरनाक तरीके से नदी में स्नान करने वालों को रोकने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This