Home » देश » #शिब्ली डे समारोह सप्ताह-2026 का शुभारम्भ, प्रथम दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन#

#शिब्ली डे समारोह सप्ताह-2026 का शुभारम्भ, प्रथम दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन#

Share This Article

आज़मगढ़ में शिब्ली डे समारोह सप्ताह -2026 का आज उत्साह पूर्ण शुभारंभ

 

आज़मगढ़, शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में शिब्ली डे समारोह सप्ताह -2026 का आज उत्साह पूर्ण शुभारंभ हुआ। समारोह के प्रथम दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक ‘विविधता में एकता (Unity in Diversity)’ था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार के आयोजनों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ प्रतिभाग किया। इसमें कुल आठ समूहों ने हिस्सा लिया। विभिन्न समूहों द्वारा प्रस्तुत रंगोलियों में भारतीय समाज की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से ‘विविधता में एकता’ के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

ज्ञात हो कि शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में हर वर्ष शिब्ली डे 18 नवंबर को मनाया जाता है परन्तु उसके पूर्व शिब्ली डे समारोह सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, आज की यह रंगोली प्रतियोगिता उसी क्रम की एक कड़ी है। इस वर्ष शिब्ली डे समारोह एवं उससे जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन डॉ. जर्रार अहमद विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र के समन्वयक में सम्पन्न हो रहा है। जिसमें आने वाले विगत दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे साइंस इन एक्शन, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, कैलीग्राफी एवं पेंटिंग, क्विज कंपटीशन, काव्य-पाठ प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, अन्ताक्षरी, रील प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज के रंगोली कार्यक्रम को सम्पन्न करने में डॉ. दरख्शां खातून, डॉ. गीता यादव, डॉ. अनीता राय एवं डॉ. प्रियंका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं, प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में डॉ. जावेद अहमद एवं श्री सोहैब अज़ीज़ सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता के मूल्यों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। शिब्ली डे समारोह के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

संवाददाता अमित खरवार

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#