Home » देश » #आजमगढ़ : सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में दीपावली की धूम, रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा#

#आजमगढ़ : सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में दीपावली की धूम, रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा#

Share This Article

प्रकृति, भारतीय विरासत, डिजिटल इंडिया और सामाजिक जागरूकता के संदेशों से सजी रंगोलियां, विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने मोहा मन

आजमगढ़। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, समेदा आजमगढ़ के प्रांगण में शुक्रवार, 6 नवंबर को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीप सज्जा, लैंप सज्जा, थाली सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन निदेशक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध जायसवाल, प्राचार्य विनंजय शर्मा, उप प्राचार्या श्रीमती संगीता राय एवं समन्वयक कुनाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन करके किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को विभिन्न हाउस में विभाजित किया गया था। इसमें तेजस हाउस ने ‘प्रकृति और विविधता’, ओजस हाउस ने ‘इंक्रेडिबल इंडिया’, साहस हाउस ने ‘भारतीय विरासत और संस्कृति’ तथा शौर्य हाउस ने ‘डिजिटल इंडिया’ विषय पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने ‘भक्ति की लहरें’, कक्षा 10 ने ‘मानव सुरक्षा’, कक्षा 11 ने ‘विरासत व संस्कृति’ और कक्षा 12 ने ’20 वर्षों बाद भारत’ विषय पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी ‘धनतेरस’ सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर रंगोली बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा दीप सज्जा, लैंप सज्जा और थाली सज्जा प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने रंगों, कलात्मक आकृतियों और आकर्षक सजावट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी मनोहारी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रशांत चंद्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक स्तर पर चेतना, जागृति और बौद्धिक विकास के लिए निरंतर प्रयास होना चाहिए। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से बहुत ही अच्छे सामाजिक संदेश दिए हैं, जो उनकी जागरूकता और रचनात्मक सोच को दर्शाते हैं। वहीं विद्यालय के प्राचार्य विनंजय शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया है। दीप सज्जा, लैंप सज्जा, थाली सज्जा और रंगोली के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए त्योहार की खुशियां साझा करें। अंत में उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के महत्व को समझने का अवसर मिला।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#