Home » देश » आजमगढ़ : बोलेरो से टक्कर के बाद धू-धू कर जली नई अपाचे बाइक, कुछ ही मिनटों में राख

आजमगढ़ : बोलेरो से टक्कर के बाद धू-धू कर जली नई अपाचे बाइक, कुछ ही मिनटों में राख

Share This Article

धनतेरस पर खरीदी थी बाइक, भैरव बाबा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे पिता-पुत्र; हादसे में घायल होकर पहुंचे अस्पताल

आजमगढ़। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अरांव गुलजार नहर के पास मंगलवार सुबह बोलेरो और अपाचे बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और नई अपाचे बाइक कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह राख हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी हरिराम प्रजापति अपने पुत्र प्रिंस प्रजापति के साथ अपाचे बाइक से महाराजगंज स्थित प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान अरांव गुलजार नहर के पास सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अचानक बाइक में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी बाइक उसकी चपेट में आ गई और जलकर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि जली हुई अपाचे बाइक धनतेरस के अवसर पर ही खरीदी गई थी। बाइक बिल्कुल नई थी और उस पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। नई बाइक को इस तरह जलकर राख होते देख लोग भी हैरान रह गए।
घटना में घायल पिता-पुत्र उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। हादसे की सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बोलेरो चालक अपना वाहन लेकर मौके से चला गया। हालांकि, चालक के फरार होने की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कप्तानगंज पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिली है। दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के कारणों और बोलेरो चालक की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#