Home » देश » आजमगढ़ : गोदान एक्सप्रेस में यात्री के 40 लाख के जेवर गायब, चार संदिग्धों पर शक

आजमगढ़ : गोदान एक्सप्रेस में यात्री के 40 लाख के जेवर गायब, चार संदिग्धों पर शक

Share This Article

मुंबई से परिवार के साथ लौट रहे यात्री के बैग से आभूषण और नकदी चोरी, जीआरपी से लगाई गुहार
आजमगढ़। गोदान एक्सप्रेस से आजमगढ़ आ रहे एक यात्री के बैग से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार अज्ञात लोगों पर संदेह जताते हुए जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिऔध नगर निवासी सूरज राय 16 नवंबर को पत्नी सेजल राय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुंबई से ट्रेन संख्या 11055 गोदान एक्सप्रेस के कोच बी-3 में यात्रा कर रहे थे। आजमगढ़ स्टेशन पर उतरने के लिए वह गेट के पास सामान समेट रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्ति उनके सामान के आसपास आकर खड़े हो गए। स्टेशन पर उतरने के बाद जब सूरज राय ने संदेह होने पर अपने बैग की तलाशी ली तो उसमें रखे आभूषण और नकदी गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। घटना से परेशान यात्री ने जीआरपी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#