
#आजमगढ़ : दो ब्लाकों का जिम्मा संभाल रहे बीडीओ, विकास कार्य प्रभावित#
फूलपुर (आजमगढ़)। जिले में खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सहायक विकास अधिकारियों की कमी का असर अब ब्लाकों के विकास कार्यों पर दिखाई देने लगा है। अधिकारियों की कमी के चलते एक बीडीओ को दो-दो ब्लाकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सहायक विकास अधिकारी भी अपने मूल ब्लाक के साथ दूसरे ब्लाकों का अतिरिक्त








