प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उ0प्र0 की शाखा आजमगढ़ का चुनाव प्रकिया 28.जुलाई, 2026 से शुरू होकर 05.08.2026 को सम्पन्न हो गई। जिसमें 08 पदों के लिए कुल 14 नामांकन प्राप्त हुए थे। नामांकन वापसी के पश्चात उपाध्यक्ष महिला डा0 पूनम कुमारी, सचिव डा0 अलेंद्र कुमार सदस्य केंद्रीय कार्यकारणी डा0 ए0के0 शाह, वित्त सचिव डा0 देवेन्दª सिंह, सम्पादक डा0 कैप्टन मनीष तिवारी निर्विरोध र्निवाचित हुए। अध्यक्ष पद पर डा0 धनन्जय पाण्डेय तथा डा0 आर0 एस0 मौर्या के बीच चुनाव हुआ, जिसमें डा0 धनन्जय पाण्डेय को कुल 75 मत प्राप्त हुए, तथा डा0 आर0एस0 मौर्या को 48 मत प्राप्त हुए। डा0 धनन्जय पाण्डेय को र्निवाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष समान्य के दो पदों के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। डा0 हरेन्दª सिंह एवं डा0 एच0एन0 सरोज तथा डा0 निलेश कुमार के बीच टक्कर थी। जिसमें डा0 निलेश कुमार को कुल 93 वोट पाकर पहले स्थान पर रहे दुसरे स्थान पर डा0 हरेन्द्र सिंह को 75 वोट मिले। डा0 एस0एन0 सरोज को 48 मत प्राप्त हुए। इस तरह से डा0 निलेष कुमार और डा0 हरेंद्र सिंह को विजई घोषित किया गया। कुल 127 मत पडे़।
चुनाव के पश्चात डा0 विनय कुमार सिंह चुनाव अधिकारी तथा डा0 जे0पी0 श्रीवास्तव रिटर्निगं आफिसर द्वारा सभी विजई घोषित प्रत्याशियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई।
संवाददाता अमित खरवार














