
#सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में सख्त हुए मंडलायुक्त, अवैध अस्पतालों पर अभियान और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश#
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में गुरुवार को मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय रैंकिंग और ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कई मामलों में सख्त रुख अपनाया और अधिकारियों को समयबद्ध सुधार के निर्देश







