Home » देश » #आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों के साथ की बैठक#

#आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों के साथ की बैठक#

Share This Article

दीदारगंज – आजमगढ़।दीदारगंज थाना परिसर में रविवार शाम 4:30 बजे आगामी त्योहार नवरात्र, दशहरा, विजयदशमी, दीपावली पर्व को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने चौकीदारों के साथ एक बैठक आहूत की।

बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने चौकीदारों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाए, आगामी त्योहारों पर किसी भी प्रकार की कोई अराजकता फैलाने या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाने पर या मुझे व्यक्तिगत नंबर पर फोन कर सूचना दे, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उन्होंने कहा कि चौकीदार प्रशासन और आम जनता के बीच एक अहम कड़ी है इसलिए आप चौकीदारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। समय-समय पर पेट्रोलिंग करने एवं ग्रामीणों से समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल सिंह, उपनिरीक्षक रतन सिंह व चौकीदार
अशोक कुमार, कमलेश राजभर, बाबूराम, मोहन, आनंद सिंह धर्मराज, मंगरूराम आदि मौजूद थे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This