Home » देश » #आजमगढ़ : दर्दनाक हादसों से दहला जिला, मासूम समेत सात की गई जान#

#आजमगढ़ : दर्दनाक हादसों से दहला जिला, मासूम समेत सात की गई जान#

Share This Article

लालगंज, निजामाबाद, मुबारकपुर, जहानागंज, फूलपुर, रानी की सराय में हुए हादसे

आजमगढ़। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए दर्दनाक हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। लालगंज, निजामाबाद, मुबारकपुर, जहानागंज, फूलपुर और रानी की सराय में हुई घटनाओं में एक मासूम समेत कई लोगों की जान चली गई। कहीं सड़क हादसे में मौत हुई तो कहीं सर्पदंश और ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की जान गई। घटनाओं के बाद संबंधित क्षेत्रों में शोक का माहौल है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर ओवरब्रिज के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शीतल और रोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परवीन कुमार, शाहील और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघाड़ी नदी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार विनोद बनवासी (27) की मौत हो गई। वह अपने मित्र सूरज और बृजेश को घर छोड़ने जा रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय मोहल्ले में बुधवार सुबह 42 वर्षीय अशोक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं जहानागंज थाना क्षेत्र के हथौटा गांव में मां और भाई के साथ सो रहे कक्षा एक के छात्र प्रिंस यादव को रात में सांप ने डस लिया। बुधवार सुबह अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
वहीं फूलपुर थाना क्षेत्र के भोरमऊ नहर पुलिया के पास 19 अक्टूबर को बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल 51 वर्षीय सिंगारी देवी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
इसी क्रम में रानी की सराय रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस और आरपीएफ मृतकों की पहचान करने के साथ घटना के कारणों की जांच में जुटी हैं।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This