Home » देश » #आज़मगढ़ : बिजली विभाग का बड़ा चेकिंग अभियान, 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटे#

#आज़मगढ़ : बिजली विभाग का बड़ा चेकिंग अभियान, 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटे#

Share This Article

फूलपुर-आजमगढ़। बिजली विभाग की ओर से बकाया राजस्व वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ फीडर अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुए इस अभियान में बिजली विभाग की टीम ने 65 उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की। इस दौरान बकाया जमा नहीं करने वाले 12 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई, जबकि चार उपभोक्ताओं के कनेक्शन का स्वीकृत भार बढ़ाया गया। अभियान के दौरान मौके पर कुल 2 लाख 40 हजार रुपये के बिजली राजस्व की वसूली की गई। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से कम राजस्व वसूली वाले फीडरों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में साउथ फीडर क्षेत्र में बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान गांव में हलचल बनी रही। इस संबंध में सुदनीपुर क्षेत्र के अवर अभियंता ने बताया कि संबंधित अवर अभियंता का स्थानांतरण हो जाने के कारण फिलहाल उन्हें इस क्षेत्र का कार्यभार देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर भी कम राजस्व वसूली वाले क्षेत्रों की समीक्षा की जा रही है। साउथ फीडर में अधिक बकाया होने के कारण जिला और प्रदेश स्तर के अधिकारियों की नजर इस क्षेत्र पर है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही ऑनलाइन बैठकों में इसकी समीक्षा की जा रही है। अभियान की रिपोर्ट नियमित रूप से उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। बिजली विभाग के अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपना बकाया बिजली बिल समय से जमा कर दें, ताकि कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई से बच सकें और विद्युत आपूर्ति का लाभ लेते रहें। इस दौरान सूर्यभाम, अंगद, इंद्रेश, बृजेश, सिकंदर, राजकुमार, आबिद सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This