Home » देश » #आजमगढ़ : एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर#

#आजमगढ़ : एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर#

Share This Article

आभूषण, नकदी और घरेलू सामान समेटकर फरार हुए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शुरू की जांच
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। दोनों घरों से लाखों रुपये के सामान की चोरी बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। दरियापुर गांव निवासी डॉ. नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गर्मी के कारण वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान रात में चोर पीछे की ओर से छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों में लगे तालों को हथौड़े से तोड़कर अंदर रखे बक्से और अन्य सामान खंगाल डाले। नरेंद्र कुमार यादव के अनुसार चोर एक सोने की चेन, एक हार, एक कंगन, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, चांदी की दो जोड़ी पायल और एक करधन सहित कीमती सामान ले गए। इसके अलावा फूल और पीतल के बर्तन, छह साड़ियां तथा एक बॉक्स भी चोर अपने साथ ले गए। सुबह घर के अंदर सामान बिखरा मिलने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने उसी रात पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार यादव के घर को भी निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए और एक बॉक्स, करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने का एक कनफूल, नाक की कील, चांदी का मंगलसूत्र और दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अनिल सिंह, रमेश चंद्र यादव समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों घरों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। दीदारगंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। एक ही रात दो घरों में छत के रास्ते चोरी की घटना ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This