Home » देश » #आजमगढ़ : कुवैत भेजने का झांसा देकर 2.24 लाख की ठगी#

#आजमगढ़ : कुवैत भेजने का झांसा देकर 2.24 लाख की ठगी#

Share This Article

दिल्ली एयरपोर्ट पर खुली फर्जीवाड़े की पोल, फर्जी वीजा-टिकट बनाने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़। जनपद के सरायमीर थाना पुलिस ने कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.24 लाख की ठगी करने तथा फर्जी वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़ से दबोच लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, धमकी और एससी/एसटी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के गंगापुर बिजौरा निवासी राजू राम ने 3 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि गोरखपुर निवासी संदीप ठाकुर ने उनके दो रिश्तेदारों को कुवैत में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर विभिन्न किश्तों और नगद के माध्यम से कुल 2.24 लाख ले लिए। इसके बाद आरोपी ने दोनों को कुवैत का वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराया, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान दोनों दस्तावेज फर्जी पाए गए। जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण में सरायमीर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार को उपनिरीक्षक पंकज कुमार यादव और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़ से गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित गीता वाटिका निवासी संदीप ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने बचाव में न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This