Home » देश » #आजमगढ़ : नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत; दो गंभीर#

#आजमगढ़ : नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत; दो गंभीर#

Share This Article

गंभीरपुर (आजमगढ़)। गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग पर मुहम्मदपुर ब्लॉक के गोठांव गांव के पास रविवार की रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार जौनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गोठांव गांव निवासी बालचंद्र यादव (40) पुत्र सागर यादव, चंदन बिंद (26) पुत्र अनिल और विजय मौर्य (32) पुत्र प्रीतम दीपावली के अवसर पर स्थापित प्रतिमा स्थल पर आवश्यक कार्य से घर से करीब दो किलोमीटर दूर गए थे। रविवार की रात तीनों कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में बालचंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन बिंद और विजय मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बालचंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी नीलम देवी, चार पुत्रियों और एक पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बालचंद्र गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में बरदह पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#