Home » देश » #आजमगढ़ : पटाखा फेंकने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं और किशोरों समेत कई घायल#

#आजमगढ़ : पटाखा फेंकने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं और किशोरों समेत कई घायल#

Share This Article

घर पर धावा बोलकर लाठी-डंडों से किया हमला, दो गंभीर घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया

आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरिश्चन्द्रपुर गांव में दीपावली की रात पटाखा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विरोध करने से नाराज एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिलाओं और किशोरों समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित पृथ्वी राम प्रताप सरोज पुत्र लालबहादुर सरोज के मुताबिक, 8 नवंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनके घर के सामने सड़क पर दीपावली के पटाखे जलाए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उनके घर की ओर पटाखे फेंकने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे और फिर मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में राम प्रताप (48) पुत्र लालबहादुर, निखिल (18) पुत्र राम प्रताप, करन (17) पुत्र भानू प्रताप और कुसुम (22) पुत्री राम अवतार समेत कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया। वहां कुसुम के सिर में गंभीर चोट और बार-बार बेहोश होने की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया। वहीं किशोर करन के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उसे भी बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों का उपचार जारी है। इस मामले में पीड़ित ने गंभीरपुर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मिथुन सरोज, बबलू, रमेश, आशीष, वशिष्ठ सरोज, सचिन सरोज, सतीश सरोज, विपिन सरोज और राममिलन सरोज समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गोसाई की बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#